फूल की खेती से मालामाल हो रहे हैं किसान, सरकार दे रही 70% तक अनुदान राशि, जानें-

न्यूज डेस्क : बिहार के किसान लगातार खेती का दायरा बढ़ा रहे हैं। किसान फल की खेती के बाद अब गेंदे के फूलों की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इसकी खेती में किसानों को खूब मुनाफा हो रहा है। वहीं ऐसे किसानों को सरकार की ओर से 70 फीसदी का बंपर सब्सिडी दिया जा रहा है। ताकि उन्हें बढ़ावा दिया जा सके है। अब किसान पारंपरिक खेती के अलावा भी खेती के दायरें को बढ़ा रहे हैं।

बागवानी की खेती में किसानों को मुनाफा भी अच्छा मिलता है। वहीं धीरे -धीरे और भी किसान इसकी खेती करेंगे। सरकार बागवानी खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सरकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना चला रही है। इस योजना का उद्देश्य ज्यादा ज्यादा बागवानी की खेती हो। इसकी खेती करने वालों को सरकार 70 फीसदी तक अनुदान राशि देगी।

बागवानी की खेती करने के लिए लागत 40 हजार रुपए तय की गई है। ऐसे में यदि कोई किसान गेंदे फूल की खेती करता है तो उसे 28 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। गेंदे फूल की खेती की खासियत यह है कि यह 1.5 से 2 महीने में तैयार हो जाती है। वहीं इसकी खेती साला भर की जा सकती है। यही कारण है कि किसान अधिक मुनाफा के साथ साल भर इसकी खेती कर सकता है। वहीं इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेने के लिए https://horticulture.bihar.gov.in/ इस पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।