डेस्क : बिहार में स्कूलों में छुट्टियों को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, सोमवार को बिहार शिक्षा विभाग की ओर से साल 2024 के लिए शैक्षणिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया। इस कैलेंडर के मुताबिक साल भर में कई छुट्टियां कम कर दी गई हैं। कई हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां नहीं है। लेकिन मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों में अवकाश हैं इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
जिस तरह से लालू यादव और नीतीश सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा। pic.twitter.com/Upw2sGUK1V
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 28, 2023
लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार के नाम के आगे लगाया मोहम्मद
बिहार में हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां कम किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क गए हैं। जहां उन्होंने नीतीश सरकार को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार कहकर संबोधित किया। एक बार फिर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से हिंदू त्योहारों में कटौती की जा रही है, उससे साफ है कि भविष्य में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।
शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर
बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी किया था। इसमें हरतालिका तीज, रक्षाबंधन और जितिया जैसे हिंदू त्योहार की छुट्टियां शामिल नहीं थीं। जबकि मुस्लिम त्योहारों, ईद-उल-फितर और ईद अल-अधा के लिए छुट्टियों के विस्तार की तुलना की गई है। इसके अलावा, गर्मी की छुट्टियों की अवधि भी काफी बढ़ा दी गई है, जो 20 से बढ़कर 30 दिन हो गई है।
बिहार सरकार की छुट्टी की तालिका में मुस्लिम मजहब के अवकाशों के दिन की संख्या 10 है, हिन्दुओं के लिए 9 दिन। हिन्दुओं के कुल पर्व चार, मुसलमानों के छः। होली, दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा पर नौ दिनों की छुट्टी। दोनों ईद पर तीन-तीन दिन की छुट्टी। रक्षाबंधन, मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा,… pic.twitter.com/v9PtsA6YK4
— Ajeet Bharti (@ajeetbharti) November 27, 2023
यह विवाद इस साल की शुरुआत में इसी तरह की घटना की याद दिलाता है, जब 29 अगस्त के एक आदेश में, सरकार ने शुरू में अगले पांच महीनों में राज्य के स्कूलों के लिए छुट्टियों की संख्या 22 से घटाकर 8 कर दी थी। हालांकि, भारी विरोध का सामना करते हुए, आदेश तुरंत वापस ले लिया गया।