गिरिराज सिंह का CM पर हमला, बोले – गंगाजल पहुंचाकर Nitish के पापों का नहीं होगा प्रायश्चित..

डेस्क : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों से सुर्खिया बटोरते रहते हैं इस बार वे बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नालंदा और गया में गंगाजल पहुंचा रहे हैं, यह एकअच्छी बात है। लेकिन सिर्फ इससे प्रायश्चित नहीं होगा।

आपने घर-घर शराब पहुंचा कर जो पाप किया है, वो पाप गंगाजल से भी नहीं धुलेगा। केंद्रीय गिरिराज सिंह ने कहा कि शराब के कारण लोगों को अपराधी बनाकर जेल भी भेजा, आप की नीतियां बिल्कुल गलत हैं। बिहार में लोग जेल जा रहे हैं। सिर्फ इससे आप प्रायश्चित नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री शराब नीति पर पुनर्विचार करें। जैसे कि पूरा देश में चल रहा है, उस तरह की नीतियां भी लाएं। जिससे अपराध भी रुक सके और बिहार सरकार को राजस्व भी मिल सके। बिहार को न तो राजस्व मिल रहा है और ना ही शराब बंद हो रही है।

महागठबंधन को सरकार पर बोला हमला

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार तुष्टीकरण की नीति के आगे नतमस्तक हो गयी है। सरकार अल्पसंख्यक वोट के आगे झुकी हुई है। अगर 6 महीने के अंदर कब्रिस्तान को हटाकर सर्विस लेन का निर्माण नहीं कराया गया, तो विरोध प्रदर्शन के साथ धरना भी देंगे। दरअसल, सिमरिया से लेकर खगड़िया तक फोरलेन का निर्माण किया गया है। इसी बीच पपरौर गांव के पास कब्रिस्तान की घेराबंदी की वजह से सर्विस लेन का भी निर्माण कार्य पिछले 3 सालों से रुका हुआ है।