Bihar में साधन सेवियों का शानदार मौका- निकली है बंपर वेकेंसी, जानें- आवेदन की प्रक्रिया…

डेस्क: बिहार में कई पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। यह रिक्त पद शिक्षा विभाग प्रखंड साधन सेवी के लिए है। इसके तहत 1611 पदों पर नियुक्ति होनी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय कमेटी ने निर्णय लिया है। समिति ने राज्य के 537 प्रखंड या शहरी संसाधन केंद्रों के लिए प्रखंड साधन सेवी की नियुक्ति पर विचार किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का ब्लॉकवार पैनल बनाने के लिए जिला स्तर से विज्ञप्ति जारी की जानी है।

इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन सेवारत शिक्षकों का ब्लॉकवार पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को 22 जुलाई तक आवेदन करना होगा। यह आवेदन उन्हें प्रखंड कार्यालय में करना होगा। आवेदन पत्र खंड शिक्षा अधिकारी प्राप्त करेंगे। ये आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति को सौंपे जायेंगे।

आवेदकों के चयन के लिए जिला चयन समिति ब्लॉकवार पैनल तैयार करेगी। ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षक को पैनल गठन में पहले स्थान पर रखा जाएगा। सेवा अवधि के अंत में 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाले चयनित प्रखंड साधन सेवियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर 20,000 रुपये मासिक मानदेय का भुगतान किया जायेगा। आवेदन करने के इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट www.bepcssa.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।