जनतांत्रिक विकास पार्टी तकनीकी प्रकोष्ठ का हुआ कमिटी विस्तार

पटना : जनतांत्रिक विकास पार्टी तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी का विस्तार आज तकनीकी प्रदेश अध्यक्ष ई0 रवि प्रकाश के द्वारा प्रदेश कार्यालय पटना में जविपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर सिपिन सिंह और अलका सिंह को पार्टी के तकनीकी प्रकोष्‍ठ का प्रदेश उपाध्‍यक्ष, सहेंद्र कुमार, निकेश राय और सोनू कुमार को प्रदेश महासचिव, वेद व्‍यास को कोषाध्‍यक्ष और बसंत सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्‍त किया गया। इसके अलावा प्रदेश से लेकर पंचायत तक का कार्यकारणी पर भी मुहर लगा दी गई है।

इस मौके पर जविपा तकनीकी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी को मजबूत करने और 18 फरवरी को मानव श्रृंखला में तकनीकी प्रकोष्ठ की बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। जविपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने तकनीकी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर एक नया बिहार बनाना है, जिस तरह से बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। जनता त्रस्त है। सरकार मस्त है। इसलिये सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार और अपील करके 18 फरवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित करना होगा। बैठक में नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।