बिहार के विभिन्न जिलों में आसमान में छाए रहेंगे बादल, कई स्थानों पर हो सकती है हल्की वर्षा

न्यूज डेस्क : उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बता दें कि “चक्रवात यास” की रफ्तार कम होने से दो दिनों से राहत थी। मंगलवार को शाम में अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। इस बीच अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया गया है कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे रहा। मई में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है।

6 जून से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं: मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव जारी है। छह जून तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 व न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस अवधि में पुरबा हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

हल्की-फुल्की बारिश खेतों में आई काफी नमी : चक्रवाती तूफान के कारण मई में 4 दिनों तक पुरबा हवा के साथ जो वर्षा हुई है। उसके कारण जमीन में काफी नमी है। साथ ही साथ मई महीने के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान दोनों में 4 से 6 डिग्री की गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच अभी होना चाहिए जबकि आजकल तापमान 20 से 22 डिग्री के सेल्सियस के बीच रह रहा है। वैसे मंगलवार की शाम भी जिले के कई क्षेत्रों में आंधी के साथ वर्षा हुई। कई जगहों पर पेड़ गिर गया तो कई जगहों पर विद्युत संचरण व्यवस्था बाधित रही। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली है