तेज आंधी-तूफान की वजह से 2 हिस्सों में बंट गया पीपा पुल, पटना से दानापुर का कट गया संपर्क

डेस्क : बीते मंगलवार को बिहार में तेज़ आंधी तूफ़ान ने दस्तक दी। तूफ़ान का कहर इतना तेज़ था की कई लोगों के घर उजड़ गए। तूफ़ान की वजह से बुरी तरह तबाही मच गई। राजधानी पटना में स्थित दानापुर का पीपा पुल इस आंधी -तूफ़ान की चपेट में आ गया। आंधी तूफ़ान के बाद कई घंटों तक बारिश होती रही। पीपा पुल एक बहुत अहम पुल था, कई लोग इससे सफर किया करते थे। पुल बहने की वजह से दानापुर दियारा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में स्थित छः पंचायत का रास्ता पुल टूटने की वजह से प्रभावित हुआ है। इस पुल को इलाके का लाइफ लाइन कहा जाता है।

यह जानकारी बीजेपी के स्थानीय नेता भाई सनोज यादव ने दी है। इस पुल का वापस से निर्माण कार्य होना था, यह निर्माण कार्य 26 मई से शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ख़त्म हो गया। इस वक्त पूरा पुल नदी में टूट कर बह गया है। लोगों का दियारा आना जाना मुश्किल हो गया है। जब इस तूफान की आहट आई तो लोगों को लगने लगा की फिर से यास तूफ़ान आ रहा है। जब तूफ़ान का यह छोटा रूप लोगों को दिखा तो लोग फिर से डर गए। आस पास की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। लोग इस पुल के साथ बेहद करीब से जुड़े हुए थे, इस पुल की वजह से वह शहर की ओर जाते थे। लोगों का मानना है की अगर प्रशासन की तरफ से सही समय पर पुल की मरम्मत का काम हो जाता तो यह परेशानी नहीं होती।

अब यहाँ पर देखने वाली बात यह है की आखिर कब इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें की बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं है जब प्रकृति का कहर बरपा हो। हाल ही में बीते यास तूफ़ान ने खूब तबाही मचाई थी। आने वाले समय में मानसून सीसन भी नजदीक है और नदी का जल स्तर बढ़ गया है। पुल का तूफ़ान की वजह से टूट जाना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अब इस पुल को जोड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से क्या कदम उठाए जाएंगे यह देखने वाली बात होगी।