बिहटा-औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण का रास्ता साफ, भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार, जानें- विस्तार में..

न्यूज़ डेस्क : भारत सरकार इस वर्ष आम बजट में कई परियोजनाओं के लिए करोड़ो रूपये आवंटन किया है। इसमें से एक महत्वपूर्ण योजना बिहटा-औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य की शुरुआत होने लगा है। इसके भूमि अधिकरण कार्य को गति दे दिया गया है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा दी गयी है। मलूम हो कि सरकार की ओर से 57 परियोजनाओं के लिए कुल 6606 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

बता दें कि केंद्रीय बजट में इस वर्ष पूर्व मध्य रेलवे हेतु 6549 करोड़ रुपये बजट के तौर पर आवंटित हुई है। इसके अलावा इसे सभी सुविधाएं युक्त हो, पीपीपी सहित अन्य कार्यों के लिएकरीब 6057 करोड़ रुपया इन्वेस्ट किया जाएगा। इस प्रकार कुल 12,606 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। वहीं बिहटा औरंगाबाद रेल खंड के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े कार्य शुरू होगया है।

रेल परियोजनाओं के लिए आवंटन राशि

  • सकरी-हसनपुर (79 किमी) – 60 करोड खगड़िया-कुशेश्वरस्थान (44 किमी) – 60 करोड़
  • हाजीपुर-सुगौली (150 किमी) – 100 करोड़
  • अररिया-सुपौल (92 किमी) 110 करोड़
  • कोडरमा-रांची (202 किमी) 55 करोड़
  • कोडरमा-तिलैया (65 किमी) 275 करोड़
  • बिहटा-औरंगाबाद 120 किमी 50 करोड़
  • पारसनाथ-मधुबन-गिरीडीह (49 किमी) 50 करोड़
  • रेल सह सड़क पुल, मुंगेर 50 करोड़
  • नेउरा से शेखपुरा के लिए 525 करोड़
  • सोननगर-दानकुनी – 2000 करोड

दोहरीकरण हेतु

  • पाटलिपुत्र-पहलेजाघाट (11) 60 करोड़
  • रमना-सिंगरौली (160 किमी) 250 करोड
  • करेला रोड-शक्तिनगर 160 करोड़
  • गढवा रोड रेल ओवर रेल 60 करोड़
  • गोमो फ्लाई ओवर 125 करोड
  • हाजीपुर-बछवारा 50 करोड़
  • समस्तीपुर-दरभंगा 50 करोड़
  • सगौली-बाल्मिकीनगर 140 करोड़
  • मुजफ्फरपुर-सगौली 340 करोड़
  • दरभंगा बाईपास 100 करोड़
  • किऊल-गया 77 करोड़
  • रामपुर डुमरा-टाल-राजेंद्र पुल – 400 करोड़
  • धनबाद-सोननगर तिहरी लाईन 1085 करोड़