पकड़ौआ ब्याह: दीदी को छोड़ने ससुराल गया था भाई, जीजा ने अपनी बहन से जबरन करवा दी शादी..

डेस्क: बिहार का एक “पकड़ौआ शादी” इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, यह कोई नई शादी नहीं है..बिहार में आए दिन इस तरह की शादियां होती रहती है, ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा से आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल हुआ यूं कि एक भाई अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल गया था, इसी दरमियान उसके जीजा ने अपने ही साला का किडनैप कर जबरन अपनी बहन से शादी करवा दी। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पहले लड़के के जीजा ने उसे “अपाची” बाइक का लालच दिलाया और जब तक वह कुछ समझ पाता तक उसका ब्याह हो चुका था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि लड़के से जबरन लड़की के गले में वरमाला डलवाए जा रही है, जबकि दुल्हन बगल में चुपचाप खड़ी है। ग्रामीणों की माने तो उसकी जबरन शादी करवाई गई है और वह इसे स्वीकार नहीं करता है, जबकि लड़की वालों का कुछ और ही पक्ष है।

बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के साठा का रहने वाला युवक विनोद कुमार (लड़का) और जिस लड़की के साथ उसकी शादी कराई गई, दोनों की पहले जान-पहचान थी। इस संबंध में लड़की पक्ष वालों का कहना है कि “जब भी विनोद (लड़का) यहां आता था तो छुप-छुपकर उनकी बेटी से मिलता था दोनों में अफेयर चल रहा था। परिवार वालों का दावा है कि इसलिए दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल लड़की अपने परिजनों के वहां हैं जबकि युवक अपने घर आ चुका है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों में समझौते के बात चल रही है, वहीं लड़का इस तरह से की गई शादी से खुश नहीं होते हुए शादी से इनकार कर रहा है, हालांकि दोनों परिवार आपस में बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं।