Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Bihar ka Mausam: बेगूसराय समेत इन पांच जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें ताजा अपडेट
    Bihar

    Bihar ka Mausam: बेगूसराय समेत इन पांच जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें ताजा अपडेट

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 19, 2025 1:47 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar ka Mausam
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar ka Mausam: पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पर रही है. शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे तक बिहार के किसी जिले में सूरज नहीं निकला था. उसके बाद हल्का मौसम खुल गया. पटना, नालंदा, छपरा, गोपालगंज समेत 20 जिलों में दिन में भी घना कोहरा छाया हुआ है. बिहार में हाड़ कपां देने वाली ठंड की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद किए गए वहीं पटना में डीएम ने स्कूल की टाइमिंग बदल दी.

    Bihar ka Mausam: क्या कहता है मौसम विभाग

    मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 22 दिसंबर तक कई जिलों में बेहद घना कोहरा और जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान कड़ाके की ठंड भी पड़ने की पूरी संभावना है. इस मौसम के अनुमान को लेकर ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट और पूर्वी बिहार के इलाकों में येलो अलर्ट जारी हुआ है. विभाग की मानें तो अधिकतर इलाके में दिन के पारे में दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई.

    मौसम विभाग के अनुसार 5 शहर में ठंड सबसे अधिक रही. इन जिलों में गया, छपरा, जहानाबाद, अगवानपुर और डेहरी शामिल है. कई जिलों में अलाव की जरुरत लोगों को लगने लगी है. इस सब जगहों का तापमान 12 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया. शुक्रवार सुबह से ही कई इलाकों में सूरज के दर्शन तक नहीं हुए. पछुआ हवा बहने से ठंड अधिक बढ़ गई है. मौसम विभाग ने लोगों से हर मुमकिन सावधानी बरतने की अपील की है.

    Bihar ka Mausam: स्कूलों की बदली गई टाइमिंग

    स्कूलों में पढ़ाई के लिए पटना में टाइमिंग बदल दी गई है. अब स्कूलों में पढ़ाई सुबह 9 से शाम 4.30 तक होगी. परीक्षा वाले क्लासेज अपनी समय पर चलेंगे. यह आदेश 25 दिसंबर तक प्रभावी होगा. कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. कोहरे की वजह से हादसे में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

    बीते 24 घंटों में 4 जिले में कोहरे की वजह से हादसे हुए जिसमें लगभग 7 लोगों की मौत हो गई. कोहरे से विजिबिलिटी पर असर हो रहा है जिसके वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. कोहरे की वजह से करीब 14 ट्रेनें लेट चल रही है और 8 फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गए हैं.

    Bihar ka Mausam: 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने मौसम का अनुमान लगाते हुए अगले 24 घंटों के लिए बिहार के 26 जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की है. इसमें जिलों में बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर,छपरा, सीवान,गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर,शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर,बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, अरवल, और जहानाबाद शामिल है.

    ये भी पढ़ें: Begusarai Weather : बेगूसराय में अभी इतना गिरेगा पारा, जिले के किसानों के जारी एडवाइजरी

    Begusarai ka mausam begusarai mein thandh Bihar ka Mausam imd weather updates
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिटायरमेंट से पहले जजों के ताबड़तोड़ फैसलों पर Supreme Court की सख्त टिप्पणी, जानें- क्या कहा..
    Next Article भारत में Live-in relationship पर कोर्ट का बड़ा फैसला- बिना शादी साथ रहना अपराध नहीं..
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    By सुमन सौरबMarch 14, 2026 3:45 pm

    CM Nitish Kumar Visit to Begusarai : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम…

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में LPG की किल्लत से लोग परेशान, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित…

    March 12, 2026 6:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.