Bihar में खूब हो रही है सेब की खेती? स्वाद ऐसा की आपको दीवाना बना देगा….

Apple Farming in Bihar: बिहार हर दिन कुछ अलग करने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अब यहां के किसानों ने ऐसा काम किया है, जिससे बिहार एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, नालंदा में अब हिमाचल और कश्मीर की मुख्य फसल सेब की खेती होगी। जिले में किसान अपने स्तर पर सेब की खेती कर रहे हैं। नालंदा के सोहडीह निवासी अनिल कुमार ने करीब एक एकड़ में हरिमन-99 प्रजाति के 400 पौधे लगाए हैं। इस पहल के बाद अब बिहार में भी सेब की खेती होगी। किसानों को खेती का नया विकल्प मिला है जिसके काफी फायदे हैं।

इतना ही नहीं पूरी तरह से जैविक फसल के रूप में सेब उत्पादन की तैयारी चल रही है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद तैयार कर ली गई है। किसान अनिल कुमार ने बताया कि वह 06 एकड़ में उद्यानिकी फसल लगाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें एक एकड़ में सिर्फ सेब के पौधे लगाए गए हैं। करीब 200 प्लांट्स पर ट्रायल किया जा रहा है। सफल होने के बाद सेब की खेती का और विस्तार किया जाएगा।

खेती में 2 लाख रुपए खर्च : सेब की खेती का ट्रायल हरिमन-99 प्रजाति के 200 पौधों पर किया जा रहा है। किसान से कहा कि पौधे हिमाचल प्रदेश से लाए गए हैं। प्लांट पर करीब दो लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही खेती करते आ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर किसान सब्जी की खेती करते रहे हैं। इसलिए कुछ अलग करने का सोचा और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी जुटाई। तभी वहां से हरिमन 99 सेब के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी खेती करने का मन बनाया। सेब की खेती में सफलता मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। लोगों को कमाई का नया जरिया भी मिलेगा।