Bihar में असमाजिक तत्वों ने रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ी! पढ़े- पूरा मामला..

2 Min Read

Ram Vilas Paswan Statue Broken : पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की प्रतिमा से अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास की मूर्ति तोड़ दी।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्ति के दोनों हाथों को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले पर लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान के जीजा एवं जमुई से सांसद अरुण भारती ने कार्रवाई की मांग की है।

बता दे की यह पूरा मामला गया जिले के नीमचक बथानी थाना इलाके के धर्म बिगहा टोला के पास का है। वही, चिराग पासवान के जीजा एवं जमुई से सांसद अरुण भारती ने कहा की गया में पद्मभूषण दिवंगत रामविलास पासवान की प्रतिमा को तोड़ा गया। इस घटना की वह कड़ी निंदा करते हैं।

इस संबंध में गया पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुछताछ जानकारी प्राप्त की गई। घटनस्थल के निरीक्षण के क्रम में प्रतिमा का छोटा सा भाग क्षतिग्रस्त हुआ है, तत्पश्चात क्षतिग्रस्त प्रतिमा के छोटे से भाग को मरम्मत करवा कर मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित कराया गया।

पुलिस के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में नीमचक बथानी थाना द्वारा अग्रतर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस घटना पर चिराग पासवान का बयान नहीं आया है। मालूम हो की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभी फ्रांस के दौरे पर हैं।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version