आखिर LJP में कैसे आई दरार, कौन है पशुपति पारस, क्या है उससे जुड़ी विवाद, जानिए

न्यूज़ डेस्क : बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों घमासान मचा हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान द्वारा बनाये‌ गये पार्टी अब विलीन होते दिख रहे हैं। बता दे की कल तक चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी LJP के अध्यक्ष बने हुए थे। इसके अतिरिक्त सभी संसदीय दल के नेता भी पार्टी में मौजुद‌ थे। लेकिन, अब 6 में से 5 नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं। और चिराग पासवान को LJP के संसदीय दल के नेता की कुर्सी से भी हटा दिया गया। बता दें कि रामविलास पासवान ने ही अपने जीवन काल में ही चिराग पासवान के पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन, अब सब कुछ खत्म हो गया।

दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया: बता दें कि रविवार की शाम को पशुपति पारस और चार सांसद जिसमें प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अलि कैसर और चंदन सिंह के साथ बैठक कर पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को कल शाम ही जानकारी दे दी गयी। लेकिन बागी गुट को लोकसभा स्पीकर से आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है। यह बैठक नई दिल्ली स्थित 1102 सरस्वती अपार्टमेंट में सासंद वीणा देवी के घर पर हुई जिसमें महबूब अली कैसर को लोकसभा में एलजेपी का उपनेता और चंदन सिंह को पार्टी का सचेतक तय किया गया।

कौन है पशुपति पारस और पार्टी से क्या संबंध है: बता दें कि इस इस परिस्थिति में चिराग पासवान पार्टी में महज एक सासंद बन कर रह गए हैं। वैसै चिराग पासवान अभी भी लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया हैं। अगर वो चाहे तो लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया कै तौर पर सभी सांसदों से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण भी मांग सकते हैं। और चाहें तो पार्टी से एक्सपेल्ड भी कर सकते हैं। लेकिन बागी गुट का दावा है कि उन्होंने पार्टी तोड़ी नहीं बल्कि नेतृत्व परिवर्तन किया है। अगर लोकसभा अध्यक्ष फैसला सुनाते हैं तो संसद में पशुपति पारस को नेता स्वीकार करते हैं तो उसे आधार बनाकर पशुपति पारस गुट चुनाव आयोग में जाएंगे।

बता दे की पशुपति पारस रामविलास पासवान के भाई हैं। रामविलास पासवान तीन भाई थे। एक रामचंद्र पासवान दूसरे पशुपति पारस और तीसरे रामविलास.. बता दें की रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज खुद सांसद है। और चिराग के चचेरे भाई लगते हैं। प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रहे। चिराग समेत लोकसभा में पार्टी के छह सांसद है।