बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क : बिहार में लगातार विभिन्न आईएस,आईपीएस अधिकारी का फेरबदल जारी है। बुधवार को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया। बता दे कि सरकार ने से पहले भी 2 जिले के एसपी को फेरबदल किया था। इस बार इन अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ग्रामीण एसपी संतोष कुमार मिश्रा के बारे में सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली थी। जिसमे उन्हें बेगूसराय का नया एसपी बताया जा रहा था। हालांकि, फिर इस बात को खंडन करके गलत साबित किया गया। वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को भोजपुर का एसपी बनाया गया है। तथा पटना लॉ एँड ऑर्डर के एएसपी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। और दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है। बाढ़ के SDPO अंबरीश राहुल को पटना सिटी एसपी मध्य के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अभी और अधिकारियों का तबादला हो सकते हैं: बता दें कि बुधवार को 2 जिलों के एसपी को हटा दिया था। भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश जारी किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी और ऐसे कई जिले है जहां DM और SP के साथ-साथ SDO, DSP SDPO और इंस्पेक्टर स्तर पर आने वाले दिनों में फेलबदल हो सकता है। दरअसल, राज्य सरकार विगत माह बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने के साथ-साथ बालू के काले खेल को रोकने के लिए तबादले कि कारवाई करने के मूड़ में है। ऐसे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है।