बिहार के मशहूर डॉक्टर उत्पलकांत का निधन, करते थे मुफ्त इलाज – गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

डेस्क : इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एशिया के सबसे प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर उत्पल कान्त का निधन हो गया है। आपको बता दें कि अक्सर वह बच्चों के इलाज के लिए फ्री में शिविर लगाया करते थे, जहां पर वह छोटे बच्चों को फ्री में इलाज एवं दवाई देते थे।

वह बीते 5 दशकों से कई बच्चों का मुफ्त में इलाज कर चुके हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पल कांत का कई दिनों से इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि उनकी तबीयत कई हफ्तों से खराब थी, जिस कारण उनको दिल्ली के जाने-माने प्राइवेट हॉस्पिटल मेदांता में भर्ती करवाया गया था। लेकिन मेदांता अस्पताल में उनकी जान नहीं बच सकी। उनके निधन पर केन्दीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्विटर हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा गया की सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत जी के निधन से हमें काफी दुःख है भगवान् उनको अपने चरणों में जगह दे , बिहार के सभी शिशुओं के भगवान् थे उत्पलकांत जी। आपको बता दे की यह मशहूर डॉक्टर उत्पल कान्त पटना के बिहटा जिले से थे और उनका पैतृक गांव अम्हारा था।

वह बीते 50 वर्षों से निशुल्क उपचार सेवा में जुटे थे। उन्होंने बिहार एवं बिहार से सटे झारखंड के बच्चों का दिन रात एक करके इलाज किया था। वह बच्चे आज स्वस्थ होकर बड़े हो गए हैं और अपने पाँव पर खड़े हैं। उत्पल कान्त बिक्रम स्थित निवासी बच्चों का मुफ्त में इलाज किया करते थे। उनके बेटे बिक्रम इलाके से कांग्रेस के विधायक हैं।