बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए राहुल-प्रियंका के संग आ रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा, होंगे कांग्रेस से स्टार प्रचारक

डेस्क : बिहार चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संग प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए आएंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह महागठबंधन का प्रचार करेंगे एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल द्वारा चुनाव आयोग को बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट थमा दी जाएगी।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारक नेता शामिल है। स्टार प्रचारकों के नाम इस प्रकार हैं- सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा,मीरा कुमार, गुलाब नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, भूपेश भगत, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सूरजेवाला, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और विरेन्द्र सिंह राठौर शामिल है।

चुनाव प्रचार प्रसार के लिए सबसे पहले संगठन इन नेताओं के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा और आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए अनुरोध पत्र पहले से ही भेज दिया गया है ताकि सारा काम समय सीमा के भीतर हो जाए। बिहार चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें उसने राजद और वामदलों का साथ पकड़ा है। राजद की 144 और वाम दल के 32 सीटों पर चुनाव की जंग होने वाली है, गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान 28 अक्टूबर से डाले जाएंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।