100 मिलियन के पार हुआ पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’, गाने को लेकर लोगों में है भारी क्रेज

डेस्क : भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ का जलवा लगातार जारी है, जिस वजह से यह गाना आज 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया। इस गाने को अब तक 102,680,291 लोग देख चुके हैं और इस गाने के तकरीबन 5 लाख रिल्स भी बन चुके हैं, जो अब तक भोजपुरी के किसी गायक के गाने पर नहीं हुआ है। इस गाने के साथ ख़ास बात यह भी है कि यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने यूट्यूब पर बीते हफ्ते देशभर में पवन सिंह को सबसे अधिक सुने जाना वाला बना दिया। यूं कहें कि गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ का लोगों में खूब क्रेज है और यह भोजपुरी संगीतप्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है।

आपको बता दें कि गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ को मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब ने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था, तब कंपनी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह गाना चार्टबस्टर बन जायेगा। ‘पुदीना ऐ हसीना’ एक शानदार गाना है, जिसका थीम बेहद रोमांटिक है। गाने में पवन ने एक स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी को सबके सामने रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

पवन सिंह के इस बेहतरीन गाना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित,पी आर ओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना हमेशा से भोजपुरी के ऑडियंस के लिए प्राथमिकता रही है, इसलिए जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो तुरंत वायरल हो जाता है। वैसे भी पवन के चाहने वाले पूरे देश में हैं। बॉलीवुड की भी नज़र पवन सिंह के काम पर रहता है, तभी वे भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने लगे हैं।