बेगूसराय फतेहा मे छठ घाट पर डीजे बजाने को लेकर युवक को मारी गोली

बेगूसराय से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में छठ घाट पर एक युवक को गोली मारी गई है। घटना बछवाड़ा थाना के सलेमपुर स्थित घाट फातेहा की है, जहां मामूली सी बात पर एक युवक को गोली मार दी गई।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक छठ घाट पर एक युवक इंद्रदेव महतो डीजे बजा रहा था ।छठ घाट पर पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने इंद्रदेव को डीजे की आवाज कम करने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी विवाद को लेकर युवक को एक व्यक्ति ने गोली मार दी।

गोली लगने से घायल इंद्रदेव को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

चिलमिल टोला पलटू पोखर में स्नान करने के दौडान सुबह में एक किशोर बालक की मौत।

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला छपकी गाँव के पलटू शिव मंदिर स्थित पोखर मे चिलमिल टोला वार्ड नंवर -2 निवासी रामानंद यादव के लगभग 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अभी से 30 मिनट पहले तालाब में स्नान करने के दौड़ान डूब गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।

उसके डूबने के बाद स्थानीय ग्रामीण तैराको ने खोजबिन कर पोखर से उसे ढ़ूढकर बाहर निकाला तबतक दम उसने तोड़ दिया था। घटना की सूचना घाट पर मिलते ही छठ घाटो पर लोगो में अफरातफरी मच गयी।वही छठपर्व के खुशी में मातमी सन्नाटा पसर गया।

परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। मृतक अमन छठा वर्ग का छात्र था। वह रजौड़ा चौक के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।अमन.कुमार तीन भाई था, जिसमें वह सबसे छोटा भाई था।