डंडारी थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में महिला की मौत, एक महिला घायल

डंडारी : बेगूसराय में कोरोना के मामले और मर्डर के केस दोनों तेज रफ्तार से बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जिले के डंडारी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गयी है, वहीं एक अन्य महिला गम्भीर रुप से घायल है। मृतक महिला के पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी सागर सिंह के 50 बर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है।

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बतायी जा रही है।वहीं एक अन्य घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। लोगों ने गोलीबारी की घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है।