OMG! बेगूसराय में मरने के बाद भी ‘जिंदा’ हो गई बुजुर्ग  महिला, डॉक्टर भी हुए हैरान! जानें- पूरा मामला….

जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, बेगूसराय के एक बुजुर्ग महिला को छत्तीसगढ़ के डॉक्टर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, फिर भी परिजन उसको सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। उसके बाद आगे जो हुआ इसको लेकर डॉक्टर भी अचंभित हो गए हैं। चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के नीमा चांदपुरा के रहने वाले दिनों साह की 71 वर्षीय पत्नी रामरती देवी छत्तीसगढ़ में रह रहे पुत्र बिट्टू कुमार के पास गईं थीं। रविवार को उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां, उपचार के क्रम में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर आने के क्रम में शरीर में हरकत

उसके बाद परिजन शोकाकुल शव को लेकर एंबुलेंस से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। करीब 15 घंटे की यात्रा के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के समीप उनके शरीर में हरकत महसूस की गई, इसके बाद उनकी सांसें भी चलने लगीं। परिजनों ने तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर भी रह गया हैरान

बेगूसराय सदर अस्पताल में रामरती देवी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अभी मरीज की स्थिति सामान्य है। मंगलवार को ही उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। उनका हार्ट ब्लाक होने की आशंका है। डॉ ने कहा कि रास्ते में गाड़ी के जर्क के कारण नेचुरल सीपीआर होने से उनका हृदय दोबारा काम करने लगा होगा। वही, बुधवार की सुबह से ही वृद्धा की हालत में सुधार होने लगा, अब वे आंखें खोल कर स्वजन को निहार रही हैं।