बेगूसराय में बाढ़ के पानी में नहाने गए 2 किशोर की गई जान..

2 Min Read

Begusarai News: बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रुपनगर घाट के समीप गंगा वाया नदी की है। जहां, बुधवार की दोपहर नहाने के दौरान दो किशोर गंगा नदी में डूब गए। आज गुरुवार को घटनास्थल से करीब 100 सौ मीटर दूर दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया।

बता दे की मृतक दोनों बच्चे की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद वार्ड-21 शिव स्थान निवासी भोला सिंह के 14 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार व वार्ड-22 निवासी विजय जायसवाल के 15 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की रात कई बार सूचना देने के बाद भी जब एसडीआरएफ की टीम सिमरिया से नहीं पहुंची तो अनिल कुमार सहित अन्य गोताखोरों ने लाइट जलाकर खोजबीन शुरू की, लेकिन रात के कारण कुछ पता नहीं चल पाया है।

वही, आज गुरुवार को जब स्थानीय लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे तो घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे झाड़ी में फंसा दोनों किशोर का शव देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों शवों को निकाला गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव से महज 2Km दूर सिमरिया में एसडीआरएफ का कैंप है, लेकिन कई बार सूचना देने के बाद भी टीम नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर कल दोपहर साइकिल लेकर घर से निकले थे, उसके बाद देर शाम तक वापस नहीं आए।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version