बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव,दो युबक को मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय: साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल गाँव निवासी सुरेश यादव के पुत्र शैलेश कुमार 21 वर्ष को बाँह में तथा दुसरा व्यक्ति खगडिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव निवासी पाँचु यादव पहलवान के पुत्र शंभु यादव 35 वर्ष को बदमाशों ने पेट में गोली गुरुवार की शाम में खगडिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। दोनो व्यक्ति को गोली लगने के बाद परिजनो ने उसे आनन फानन में उठाकर बेगूसराय के एक निजी हाँस्पीटल में भर्ती कराया हैं। जहां पर शंभु यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पाकर साहेवपुर कमाल के थानाध्यक्ष सुदीन राम और खगडिया जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानवीन घटना के बाद की। साहेपुरकमाल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने पूछने पर पताया की दोनो गोली से घायल व्यक्ति एक साथ ही हमेशा रहता था। बदमाश ने शैलेश कुमार से बात करने के लिए उससे मोबाइल माँगा था। मोबाइल देने से इनकार करने को लेकर ही उसे गोली मार दिया। बताया कि गोली बारी की घटना चूँकि खगडिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी है। इसलिए एफआईआर भी दर्ज वही होगा।