तेधड़ा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बनी आसमा खातून और उप मुख्य पार्षद बने सुरेश रौशन

बेगूसराय। तेधड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के रूप में आसमा खातून निर्विरोध चुनी गई। जबकि सुरेश रौशन 6 मतों से जीत दर्ज कर उप मुख्य पार्षद बने। नगर पंचायत के तेधड़ा कार्यालय में शुक्रवार को हुए चुनाव में पूर्व मुख्य पार्षद नसीमा खातून ने भाग नहीं लिया ,और न ही कोई प्रत्याशी मुख्य पार्षद पद के लिए खड़े हुए।

इससे आसमा खातून निर्विरोध चयनित की गई। उप मुख्य पार्षद पद के लिए सुरेश रौशन के प्रतिद्वंदी के रूप में कन्हैया कुमार सिंह खड़े हुए थे। कन्हैया को 9 मत मिला और सुरेश रौशन को 15 मत मिले। इस तरह से सुरेश रोशन ने 6 मतों से कन्हैया कुमार सिंह को पराजित कर जीत दर्ज किया।