सोनाक्षी सिन्हा से पुछा फिर वही सवाल – संजीवनी बूटी कौन लाया था? इस बार दिया करारा जवाब

डेस्क : बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता होगा। पर क्या आपको पता है की उनको कितना ज्ञान है हिन्दू पौराणिक कथाओं का। उनको अक्सर इस बात पर ट्रोल करा जाता है की ‘रामायण में हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने’ के पीछे क्या वजह थी। इस पर फिर से सोनाक्षी को ट्रोल करा गया, जब वह अपने इंस्टाग्राम से लाइव आकर अपनी ऑडियंस से बात कर रही थी। पर आपको बता दें की इस बार सोनाक्षी ने अपने यूजर को करारा जवाब दे दिया।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1250342100081577986?s=20

पहले ज़रा जान लेते हैं की आखिर उनसे ऐसा सवाल क्यों पुछा जाता है।

उनसे यह सवाल इसलिए पुछा जाता है की कुछ ही महीनो पहले वह कौन बनेगा करोडपति खेलने के लिए गई हुई थी जिसमें वह श्री अमिताभ बच्चन जी के आगे हॉट सीट पर विराजमान थी। इस ही दौरान उनसे सवाल पूछा गया था ‘रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? इस सवाल के लिए उनको लाइफलाइन लेनी पड़ गई थी और उनके पास इसका जवाब नहीं था। इस वजह से उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया गया और जबकि यह एक सच में आश्चर्य चकित करने वाली बात है क्यूंकि उनके घर पे कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम रामायण से तुलना कर रखा गया है।

पर जानते है इस बार के जवाब के बारे में जो सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर दिया।

जब दोबारा यूजर्स ने यही सवाल पुछा तो उनका कहना था की आप कृपया कर दूरदर्शन चैनल देख लें आपको इस बात का जवाब मिल जाएगा। जय बजरंग बली। इस सवाल की वजह से काफी विवादों में भी सोनाक्षी घिरी रही हैं। इसको लेकर एक्टर मुकेश खन्ना ने भी उनको कई बार ट्रोल करा और उनके पिताजी को भी इसमें आना पड़ा साथ ही महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने भी मुकेश खन्ना का विरोध करा।

Lalan Kumar Bihar Congress Ads