लगातार बढ़ रही है बूढ़ी गण्डक नदी, तटबंध पर बढ़ा दबाब पानी ही पानी का नजारा

न्यूज डेस्क : जुलाई माह की शुरुआत से ही मीटर गेज में ऊपर चढ़ रहा जलस्तर मंगलवार की सुबह से स्थिर हो गया है। विगत कई दिनों से बेगूसराय जिले में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बूढ़ी गण्डक नदी रोसड़ा बाढ़ प्रमंडल जोन में खतरे की निशान से 03.20 सेमी ऊपर बह रही है।

तो वहीं बेगूसराय बाढ़ प्रमंडल जोन में खतरे की निशान से 01.15 मीटर ऊपर पानी पहुंचा हुआ है। बहरहाल तटबन्धों तक पानी पहुँचने के साथ दबाब भी बढता जा रहा है। वहीं , जिला प्रशासन बेगूसराय के अधिकारियों व जिले में आने वाले रोसड़ा और बेगूसराय दोनों बाढ़ डीविजन के अभियंताओं के द्वारा तटबन्धों की लगातार मॉनिटरिंग जारी है। इन सभी चीजों के बीच राहत भरी खबर यह है कि बाढ़ विभाग रोसड़ा के जेई से मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से जलस्तर में वृद्धि घटते क्रम में था । जो मंगलवार की सुबह छः बजे से स्थिर है।

जुलाई माह में प्रतिदिन जलस्तर में हुई बढोत्तरी की यह रिपोर्ट

बेगूसराय डीविजन : सिवरी पुल मीटर गेज की रिपोर्ट

खतरे का निशान – 40.67

  • 01 जुलाई : 39.26
  • 02 जुलाई : 39.26
  • 03 जुलाई : 39.36
  • 04 जुलाई : 39.42
  • 05 जुलाई : 39.45
  • 06 जुलाई : 39.63
  • 07 जुलाई : 39.87
  • 08 जुलाई : 40.15
  • 09 जुलाई : 40.51
  • 10 जुलाई : 40.94
  • 11 जुलाई : 41.34
  • 12 जुलाई : 41.64
  • 13 जुलाई : 41.82

रोसड़ा डिविजन : रेलवे पुल मीटर गेज की रिपोर्ट

खतरे का निशान – 42.63

  • 01 जुलाई : 42.86
  • 02 जुलाई : 42.86
  • 03 जुलाई : 42.94
  • 04 जुलाई : 43.05
  • 05 जुलाई : 43.29
  • 06 जुलाई : 43.43
  • 07 जुलाई : 43.68
  • 08 जुलाई : 44.16
  • 09 जुलाई : 44.59
  • 10 जुलाई : 44.72
  • 11 जुलाई : 45.26
  • 12 जुलाई : 45.66
  • 13 जुलाई : 45.83