बेगूसराय की बहादुर बहनों ने मनचले लड़के को सड़क पर खूब दौड़ाया, सबक सिखाने पहुंचीं उसके घर तक

न्यूज डेस्क : कौन कहता है कि लड़की बहादुर नहीं होती है, सिर्फ लोगों को नजरिया बदलने की जरूरत है। वर्तमान समय लड़की हर चीज में लड़के को पीछे छोड़ रही है। सिर्फ, समाज को हौसला बढ़ाने की जरूरत है। अभी हाल ही में इसका ताजा उदाहरण बेगूसराय जिले में देखने को मिला। जहां, दो बहादुर लड़कियां मनचले लड़कों पर इस कदर भरी परा की अगले बार से वह दोबारा गलती नहीं करेगा। दोनों बहनों ने मनचले को न सिर्फ पूरी सड़क पर दौड़ाया, बल्कि उसे खदेड़ती हुई उसके घर तक जा पहुंची। फिर सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

दोनों बहने कोचिंग पढ़ने जा रही थी मनचले लड़के ने.. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहने मटिहानी थाना क्षेत्र से शहर के कोचिंग में पढ़ने आती हैं। इसी दरमियान हर रोज की तरह बुधवार को भी वह शहर आई थीं। त्योहार के कारण जल्दी फुर्सत मिल गई तो एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए कुछ गिफ्ट खरीदने आइसीआइसीआइ (ICICI) बैंक के सामने स्थित शापिंग माल पहुंची। जहां पर आंबेडकर चौक के निकट मुंगेरीगंज के एक लड़के ने उनसे छेड़खानी की तो दोनों बहनें उससे भिड़ गईं। और उसका वीडियो बनाने लगीं। यह देख मनचला उनका मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी दोनों बहनें भी उसे खदेड़ने लगीं। मनचला अपने घर के पीछे के रास्ते से कहीं और भाग गया। घटना को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

आरोपी को बचाने के लिए उसकी मां आगे आ गई : जब मनचले लड़के को खदेड़ते हुए लड़की आगे आई तो तभी मनचले अपने घर घुस गया। फिर, उसके पड़ोसियों ने लड़के को देख उसकी जानकारी देते हुए लड़कियों को उसके घर का पता दे दिया। फिर दोनों लड़की लड़के के घर पहुंच कर, लड़के की शिकायत मनचले की मां से की। इस पर मां बेटे का बचाव करने लगी तो हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की शिकायत दर्ज की और दोनों लड़कियों को वापस भेजा। हर किसी ने उसकी तारीफ की और पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल, आरोपित घर से फरार हैं।