चेरियाबरियारपुर प्रखंड में खुदरा खाद व्यवसायी संघ का हुआ गठन

न्यूज डेस्क : जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के खुदरा खाद व्यापारी संघ के द्वारा गुरुवार को संघ के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उर्वरकों की खरीद उचित मूल्य पर ही की जाए। साथ ही किसानों को भी उचित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जब तक जिला खुदरा उर्वरक संघ के द्वारा किसी प्रकार का दिशानिर्देश नहीं दिया जाता है, तब तक उर्वरक का उठाव नहीं किया जाएगा।

संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदस्यता शुल्क के रूप में कुछ सदस्यता राशि निर्धारित की गई। तथा यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना विक्रेताओं को व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से खाद व्यवसायी सह मेहदाशाहपुर के पूर्व मुखिया शारदानंद सिंह को अध्यक्ष, अश्वनी कुमार अमन को सचिव, शिवदानी सिंह को संयुक्त सचिव, त्रिभुवन कुमार को उपाध्यक्ष, निलेश कुमार एवं सत्य प्रकाश को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को प्रवक्ता को मनोनीत किया गया। साथ ही सुरेश प्रसाद साह, विकास कुमार, अशोक भारती सहित 11 सदस्यों का कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया