बेगूसराय के सर्वोदय नगर के इस पोखर में छठ मनाने से रोक, जानिये कहां की गई है वैकल्पिक घाट की व्यवस्था

डेस्क : बेगूसराय जिला मुख्यालय के सर्वोदय नगर स्थित पोखर में इस साल छठ करने से रोक लगा दिया गया है। बताते चलें कि बीपी प्लस टू स्कूल के दक्षिण दिशा में स्थित उक्त पोखर में जल का भराव अत्यंत होने से नगर निगम ने सुक्षात्मक दृष्टिकोण से एहतियातन छठ पूजा के लिए रोक लिया गया। इस संदर्भ में नगर निगम बेगूसराय के नगर आयुक्त ने बेगूसराय के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर सर्वोदयनगर अवस्थित पोखर का जलस्तर अधिक होने के कारण छठ व्रतियों के लिए खतरनाक घोषित करने के संबंध में जानकारी दी है।

नगर आयुक्त ने कहा कि पोखरों के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वार्ड संख्या-40 सर्वोदयनगर अवस्थित पोखर का जलस्तर काफी अधिक है, जिस कारण इस पोखर पर छठ पूजन करना खतरनाक है। नगर निगम बेगूसराय द्वारा सर्वोदयनगर क्षेत्र के छठव्रतियों के लिए एम0आर0जे0डी0 कॉलेज में वैकल्पिक घाट की व्यवस्था करायी जा रही है।