Begusarai DM Tushar Singla

बेगूसराय में राज्यस्तरीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, DM तुषार सिंगला ने किया उद्घाटन…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल बालक (अंडर-17) खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया. सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि बिहर के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। बस जरूरत है लक्ष्य को निर्धारित कर किसी काम को करने की।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने में बेगूसराय जिला प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को इस आयोजन के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। बता दे की गांधी मैदान में 23 से 27 सितम्बर तक यह खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now