बेगूसराय के किसान का बेटा मात्र 22 साल की उम्र में उड़ाएगा हवाई जहाज

डेस्क : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय की धरती उर्वर भूमि है। बेगूसराय के मीनापुर निवासी कमलानन्द सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य अब हवाई जहाज उड़ाएंगे। बेगूसराय जिले के युवा आदित्य कुमार ने कम उम्र में पायलट बनके अपने माता पिता,गाँव और जिला बेगूसराय का नाम रोशन किया है।

बता दें कि अब आदित्य कमर्शियल पायलट की ट्रेनिग पूरा कर व्यसायिक उड़ान भरने के लिए तैयार है। क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए आदित्य के प्रशंसा में कहा कि मात्र 22 साल की उम्र में इस उपलब्धि को प्राप्त करना बड़ी बात है। इस उपलब्धि पर उनके माता पिता व क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे।क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुँच उनको बधाई दे रहे हैं। आदित्य की शुरुवाती पढ़ाई गाँव के ही सरकारी स्कूल से हुई वही C.A.B.S. college khamhar से 12वी तक की शिक्षा प्राप्त की।

बचपन से ही पायलट बनने का था सपना आदित्य का बचपन से सपना था कि मैं पायलट बनू और उसी की राह पर वो चलता गया। इस सपने को पूरा करने में उनके माता पिता ने बहुत साथ दिया। उनके भैया वरुण कुमार हर छोटे बड़े मौके पर हौसला बढ़ाया तब जाकर आज वो पायलट बन पाये। आप को बताते चले युवा पायलट बेगूसराय के मीनापुर क्षेत्र के मूल निवासी है। उनके पिता एक साधारण किसान है।

रिपोर्ट : प्रकाश