IPS Sakshi Kumari

बलिया की नई SDPO साक्षी कुमारी : पिता से किया वादा, UPSC के लिए 10 साल छोड़ा घर

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

IPS Sakshi Kumari : IPS साक्षी कुमारी को बलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के पद पर पदस्थापित किया गया है। अब तक वह सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में बेगूसराय में कार्यरत थीं। 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी साबित करती है कि संघर्ष और मेहनत के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

गांव से निकलकर वर्दी तक का सफर

IPS साक्षी कुमारी कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड स्थित एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं। एक साधारण परिवार में जन्मीं साक्षी की प्रारंभिक पढ़ाई DAV स्कूल, मोहनिया से हुई। 2011 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की और उसी साल वह गांव छोड़कर बनारस चली गईं। यहां सनबीम स्कूल से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

लखनऊ में पढ़ाई, दिल्ली में तैयारी

12वीं के बाद साक्षी ने लखनऊ के रामस्वरूप कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने गांव लौटने की बजाय दिल्ली जाकर UPSC की तैयारी शुरू करने का फैसला किया। पहले दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

तीसरे प्रयास में पाई सफलता, बनी IPS

लगातार दो असफल प्रयासों के बाद भी साक्षी डटी रहीं। उन्होंने तैयारी को नए सिरे से रणनीति के साथ जारी रखा। साल 2021 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 330 हासिल की और IPS सेवा के लिए चयनित हुईं। साक्षी की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए मिसाल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। गांव की मिट्टी से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में जगह बनाना उनके जज्बे को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now