Rishi Kapoor Passed Away : मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

डेस्क : कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी हां आपने सही पढ़ा बॉलीवुड के नामी अभिनेता ऋषि कपूर का भी निधन हो गया है वह भी कैंसर से पीड़ित थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती भी थे।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर की उम्र महज 68 वर्ष थी और हाल ही में यह खबर आ रही है कि अब उनका निधन हो चुका है इस निधन से बॉलीवुड के सारे नामी नामी हस्तियां शोक में डूब गए हैं। उनके कई फैंस इस समय पर यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह किस तरीके से हुआ। आपको बता दें कि दो दिलचस्प और जाने-माने अभिनेता की एक के बाद एक मृत्यु होने पर भारतीय सिनेमा शोक में डूबा हुआ है। सब यही कामना कर रहे हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

उनकी ताब्यात अचानक ही बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है पिछले वर्ष उनका कैंसर का इलाज अमेरिका में हुआ था। जिसके बाद वह ठीक हो कर वापस आ गये थे। 2018 में यह पता लगा था की उनको कैंसर है। उसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था “बैक होम, 11 महीने 11 दिन! आप सभी का धन्यवाद!” पर अब इस दुखद समाचार से पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है।