सुशांत सिंह राजपूत को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने दी श्रद्धांजलि

डेस्क : बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने आज दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के राजीव नगर स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उस दौरान उन्होंने सुशांत के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि सुशांत बिहार का अनमोल हीरा था। उनके निधन से सिर्फ बिहार ही नहीं दुनिया भर में उनके फैंस शोक में है। सुशांत ने बिहार का नाम खूब रौशन किया। हमें उनपर गर्व है। मगर वे जिस तरह से दुनिया से गए, वह व्यथित और दुखी करने वाला है। हम ईश्वर से सुशांत की आत्मा की शांति की कामना करते हैं। वे कमाल के अभिनेता और इंसान थे। यह बिहार के कला और फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।