Aatmanirbhar Bharat : कोरोना से निपटने के लिए PM ने किया आर्थिक पैकेज का एलान, 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज

डेस्क : पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान (Aatmanir Bhar Bharat) का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में स्थान दिलाने के लिए इस बड़े पैकेज का ऐलान किया गया। ऐसे समय में जब दुनिया की बड़ी शक्तियां हिल गई हैं, तब हमने देश के गरीब भाईयों और बहनों की संकल्पशक्ति के दर्शन किया। रेहड़ी-पटरी वालों, मजदूरों और घरों में काम करने वाले गरीब तबके के लोगों ने बड़ा त्याग किया है। अब हमारा कर्तव्य है कि उन्हें आगे बढ़ाया जाए, उन्हें संबस दिया जाए। इसलिए सरकार ने हर तबके लिए कुछ महत्वपूर्ण पैकेज का ऐलान किया है।

संकट के समय इस लोकल ने ही हमें बचाया है। लोकल सिर्फ हमारी जरूरत नहीं है बल्कि हमारी जरूरत है। समय ने हमें सिखाया है कि लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। आज जो हमें ग्लोबल ब्रैंड लगते हैं, वे भी कभी इसी तरह से लोकल थे। लेकिन उन देशों के लोगों ने जब उनका इस्तेमाल किया तो वे प्रोडक्ट लोकल से ग्लोबल बन गए। आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। हमें न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है।

आर्थिक पैकेज देश की विकास यात्रा को नई गति देगा : प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सब के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को आर्थिक व्यवस्थाओं की कमियों को 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा, 20 लाख करोड़ रुपए का यह पैकेज में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में Land, Labour,Liquity और Laws सभी पर बल दिया गया है। यह आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, लघु उद्योग, लघु- मझोले उद्योग हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारे संकल्प का मजबूत आधार है।