बेगूसराय में कड़ाके की ठंड से दिनभर बेहाल दिखे लोग , ठिठुरते हाथों को आग का सहारा

न्यूज डेस्क, बेगूसराय : कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।आकाश में छाए बादल एवं वातावरण में फैले कोहरे से ठंड का तीखापन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह वातावरण में कोहरा फैलने से लोगों को 100 मीटर देखना भी मुश्किल हो रहा था। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। आवश्यक कार्य से सड़कों पर कुछ लोग दिखाई पड़ रहे हैं।

बर्फीली हवा पूरे जिलों में फैल गई है जिसके कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। ऊपर से आकाश में छाए बादल एवं कोहरे ने लोगों को परेशानी और बढ़ा दी है। जनवरी माह के शुरुआती सप्ताह मे जहां मौसम करवट लेते गर्मी का अहसास दिला रहा था वहीं बीते चार दिन से चल रही पछिया हवा व दिन भर घने कोहरे में छुपा सूरज। ऐसे में ठंड तो बढ़नी थी।अब लोगों को कनकनी वाली जाड़ा का सामना करना पर रहा है । अब लोगों को गुलाबी ठंड से ऊपर का अहसास हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। इस बीच ठंडी पछुआ हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बदला है।

सूरज न निकलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को जोरदार ठंड का अहसास हुआ।आ‌र्द्रता बढ़ने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। शुक्रवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर घने कोहरे का दौर जारी रहा।अचानक शुरू शीत लहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। इसका असर सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों पर भी दिखा।