बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर फिर से बहाल हुई पार्किंग सेवा, पूरे 90 दिनों के लिए किया गया टेंडर, जानें- शुल्क..

डेस्क : रेल प्रशासन ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग स्टैंड की सुविधा 90 दिनों के लिए अस्थाई रूप से 1 दिसंबर 2021 से फिर बहाल कर दी है। संवेदक ने 6 लाख, 5 हजार, 344 रुपए में 90 दिनों के लिए टेंडर हासिल किया।

बताते चले की बेगूसराय सकुर्लेटिंग एरिया में स्थित पार्किंग का टेंडर 2016 में किया गया था। जो तीन साल के लिए दिया गया था। जिसकी अवधि 11 दिसंबर 2016 से 10 दिसंबर 2019 तक ही था। वर्ष 2019 में एकरारनामा अवधि खत्म होने पर पार्किंग का बंदोवस्ती नहीं कर, रेल प्रशासन ने 10 जून 2020 तक अवधि विस्तार दिया था। फिर समय समाप्त होने पर कोरोना संक्रमण के कारण टेंडर नहीं हो सका और रेलवे ने पुनः 6 अप्रैल 2021 तक अवधि विस्तार कर दिया था। इसके बाद भी टेंडर नहीं होने पर रेल प्रशासन ने पार्किंग निःशुल्क कर दिया था।

जानिए सभी वाहन के अलग-अलग शुल्क: बता दे की वाहन मालिक से 4 घंटे तक के लिए चार पहिया और तीन पहिया वाहन के लिए 10 रुपए, दो पहिया वाहन के लिए 5 रुपए व साईकिल के लिए पार्किंग शुल्क 2 रुपए लिया जाएगा। वहीं 4 घंटे से 12 घंटे तक के लिए चार पहिया वाहन के लिए 15 रुपए, तीन पहिया व दो पहिया वाहन के लिए 10 रुपए एवं साईकिल के लिए 5 रुपए पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। वहीं 12 घंटे से 24 घंटे तक के लिए चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपए, तीन पहिया के लिए 10 रुपए, दो पहिया के लिए 15 और साईकिल के लिए 10 रुपए पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।