बेगूसराय में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में संख्या हुई 9

डेस्क : बेगूसराय में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। बेगूसराय और नालंदा जिला में शुक्रवार को एक-एक फिर नए मामले सामने आए हैं। दो नए पॉजिटिव केश सामने आने के बाद बिहार में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 83 से बढ़कर 85 हो गयी है। बेगूसराय के जिस शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका उम्र 42 साल और नालंदा जिला के बिहार शरीफ के रहने वाले एक जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका उम्र 17 साल है। इससे पहले एम्स पटना में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक युवक 35 साल की मौत शुक्रवार को हो गई है, जो वैशाली जिला का रहने वाला था। बिहार में कोरोना से यह दूसरी मौत हुई।

इससे पहले मुंगेर निवासी एक शख्स की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। बिहार में 11 जिला के बदले अब 13 जिलों में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। अब 2 नए जिले वैशाली और बक्सर जिला भी इसमें शामिल हो गये हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के केश सीवान जिला में 29, मुंगेर में 17 बेगूसराय 9 और पटना में 6 मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने की है।