बेगूसराय में हर्षोल्लास के साथ मना नागपंचमी एवं मधुश्रावणी पर्व, नवविवाहित महिला के लिए पर्व का है विशेष महत्व

न्यूज डेस्क : जिले में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।शिव के सबसे प्रिय नाग देवता के इस पर्व में घर-घर महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की।इस दौरान क्षेत्र के सभी शिव मंदिर,विशहरी माता मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ देखी गई पूजा अर्चना करते हुए। सावन महीने के कृष्णपक्ष पंचमी से आरंभ एवं शुक्ल पक्ष तृतीय को सम्पन्न होने वाली मिथिला व लोक संस्कृति एवं भक्ति का पर्व मधुश्रावणी पूजन बुधवार से शुरू हो गया।

बरौनी,गढ़हरा में भी मधुश्रामनी पर्व को नव विवाहिताओं के द्वारा विधि-विधान व श्रद्धापूर्वक प्रारंभ किया गया। इस बार 15 दिनों तक मधुश्रावणी पर्व का संयोग है। इस पूजन में प्रतिदिन शाम को नवविवाहिताओं अपने बहन व सहेली के साथ फूल लोधी रस्म करते हैं। वहीं नवविवाहित महिला रूपा मिश्रा ने कहा कि मधुश्रावणी पूजन एक तपस्या के समान है। वहीं फूल लोढ़ी रस्म में शामिल पूजा, संध्या, स्वाति, श्रुति,श्रीजल ने बताया कि इस पूजन में एक दिन पहले तोड़े हुए फूल-पत्ती से भगवान शिव एवं पार्वती का पूजन होता है।