माउंट लिट्रा के बच्चों ने लघु नाटक मंचन कर दिया संदेश

लाखो (बेगूसराय)। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल सह किडजी प्ले स्कूल बेगूसराय में बचों द्वारा लघु नाटक का मंचन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के बचों ने विभिन्न देवी- देवताओं का रूप को धारण कर लघु नाटक में भाग लिया। महिषासुर वध नामक नाटक में बचे मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती गणेश और असुरों का रूप धारण कर नीति तथ्य का संदेश दिया।

इस छोटे से कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमेशा सत्य की जीत होती है, और असत्य की हार होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या शीतल देवा ने कहा कि जिस प्रकार से मां दुर्गा ने दुष्ट दानव महिषासुर का वध कर धर्म की रक्षा की थी। ठीक उसी प्रकार हमलोग भी अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

इस पूजा का सही मायने में यही संदेश है। मौके पर मौजूद विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि भगवान राम के द्वारा रावण का वध हो या शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर का वध हमें संदेश देता है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों और बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।

Reference Input- Dainik Jagran