महिला के शिकायत पर मटिहानी विधायक के जनता दरबार में हुआ ऑनस्पॉट फैसला

डेस्क : एक बार फिर से जिला के मटिहानी विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जनसेवा की मिसाल कायम की है। बता दें कि मटिहानी प्रखण्ड के गोरगामा पंचायत की एक महिला लाभुक को डीलर राशन देने में अनाकानी कर रहा था। माननीय बिधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के संज्ञान में ये बात जैसे ही आयी। उन्होंने तूरंत पहल किया, जिसके बाद उक्त महिला को डीलर द्वारा पांच वर्षों का बकाया राशन दिया गया. बताते चलें कि उक्त मुद्दा मटिहानी विधायक के द्वारा आयोजित जनता दरबार में महिला के द्वारा की गई थी शिकायत में संज्ञान में आया था।

राशन मिलने पर महिला मटिहानी विधायक को देवतुल्य करार देते हुए जयजयकार करने लगी। जिसके बाद दरियापुर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष रामसिंहासन राय के द्वारा पंचायत के बहुत चापाकल खराब होने के शिकायत पर पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर प्रखंड अध्यक्ष ने संपर्क कर दरियापुर पंचायत के सभी खराब चापाकल को ठीक करवाने के लिये कहा गया । वहीं दरियापुर पंचायत में कुछ कार्यकर्ताओं को मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा मास्क भी उपलब्ध किया गया मौके पर जदयू महासचिव संजय सिंह एवं रामाधार सिंह आदित्य अभिराज गोरगामा के जदयू पंचायत अध्यक्ष बबलु कुमार सिंह मौजूद थे।