Begusarai News

बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता और उनकी पत्नी के मोबाइल हैक मामले का किया खुलासा…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता उपेंद्र और उनकी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र और उनके मैनेजर के मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेगूसराय के दशरथपुर निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रियंका उपेंद्र के मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। चूंकि उन्होंने हाल ही में कुछ ऑनलाइन ऑर्डर किया था, इसलिए उन्हें लगा कि यह डिलीवरी से जुड़ा लिंक है। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और ओटीपी साझा कर दिया। इसके बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया।

हैकर्स ने प्रियंका के संपर्कों को मैसेज भेजकर खुद को मुसीबत में बताया और तुरंत पैसे भेजने की अपील की। कई दोस्तों और सहयोगियों ने मदद के इरादे से ₹55,000 तक ट्रांसफर कर दिए। यहां तक कि प्रियंका के बेटे ने भी यह सोचकर ₹50,000 भेज दिए कि उनकी माँ किसी परेशानी में हैं।

कुछ ही घंटों में ठगों ने विभिन्न खातों के जरिए लगभग डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। जब प्रियंका को सच्चाई का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सदाशिवनगर पुलिस और सेंट्रल डिवीजन साइबर क्राइम यूनिट ने मिलकर जांच शुरू की और डिजिटल ट्रेल के ज़रिए आरोपी तक पहुँची।

बेंगलुरु पुलिस की टीम बेगूसराय पहुँची, वहाँ लगभग 150 युवाओं को साइबर धोखाधड़ी में लिप्त पाया। आख़िरकार पुलिस ने विकास कुमार को गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाकर पूछताछ शुरू की है। जांच अधिकारी अन्य साथियों और इस साइबर रैकेट के नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now