लोजपा आज भी केंद्र के साथ,लेकिन बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की है ख़ास जरूरत

डेस्क : लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है की मोदी अपनी जगह ठीक है पर बिहार में नेतृत्व बदलने की बेहद ज्यादा जरूरत है। इस बार बिहार के विधान सभा चुनाव में लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव में उतरी हुई है। साथ ही भाजपा की तरफ से यह साफ़ है की वह जेडीयु का साथ नहीं छोड़ेगी। चिराग पासवान की कुछ समय पहले नितीश कुमार से अनबन भी चल रही थी। पर जब चिराग से पुछा गया की क्या सच में ऐसा है तो उन्होंने कहा की यह तो मात्र नीतियों की लड़ाई है।

भाजपा के साथ सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बस वह अजेंडे से नाखुश हैं इस वजह से पार्टी अलग करने का फैसला किया गया है। मेरे पिता जी का यह सपना था की वह अकेले पार्टी बनाये और लड़ें। मैं उनका वह सपना जरूर पूरा करूंगा। इस वक्त हम नितीश सरकार से बात चीत नहीं कर पा रहे हैं। हम आपको साफ़ बताना चाहते हैं की हम अभी भी केंद्र के साथ हैं। पीएम की नीतियों को हमारा समर्थन मिलता रहेगा परन्तु बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है।