जेडीयू MLA के बिगड़े बोल बेगूसराय में बोगो सिंह ने कन्‍हैया को बताया बंदर

डेस्क : कभी-कभी चुनाव में आरोप प्रत्यारोप की झड़ियाँ कुछ इस तरह से लग जाती हैं की नेताओं को पता ही नहीं चलता की कब उनके सुर ताल बदल गए। ऐसा ही एक मामला हमें बेगूसराय में देखने को मिला है। एक ताजा मामला जनता दल यूनाइटेड के विधायक और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्‍याशी नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह का आया है। उन्होंने भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार को बन्दर बताया है। बोगो सिंह ने यह विवादित बयान बेगूसराय में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से रूबरू होते वक्त दिया था।

आपको बता दें की वे बेगूसराय में महागठबंधन के प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बोगो सिंह ने कन्हैया कुमार पर अनेको सवाल भी खड़े किये है जिसके बाद उन्होंने कन्हैया को बन्दर कह दिया और बोले की कोरोना जब फैला था तो वह कहाँ थे। बोगो सिंह का कहना है की नितीश और मोदी जी ने मिलकर बिहार में खूब विकास करा है। आज के समय में मटिहानी क्षेत्र में गाँव गाँव तक सड़क बन गई है। उनका ऐसा मानना है की वह नेता नहीं बल्कि मटिहानी क्षेत्र का बेटा हैं। अपनी जीत का दवा कर बताया की मटिहानी की जनता उनके प्रतियाशियों को नकार देगी।