जाने कैसे 20 साल बाद बेगूसराय राजद को मिला नया जिलाध्यक्ष मोहित यादव

बेगूसराय : शुक्रवार को रास्ट्रीय जनता दल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के द्वारा पार्टी मुख्यालय से बिहार प्रदेश राजद के सभी 50 जिला के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी। राजद पार्टी के परिसीमन में बिहार भर में 50 जिला हैं।जिलाध्यक्ष के लिस्ट में पार्टी के द्वारा जारी आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है।

बेगूसराय राजद के नये जिलाध्यक्ष बने मोहित यादव

आपको बताते चलें कि राजद के इस घोषणा में बेगूसराय राजद में 20 साल बाद जिलाध्यक्ष की बदली हुई है मोहित वर्त्तमान में बेगूसराय युवा राजद के जिलाध्यक्ष हैं मोहित मूलतः जिला के तेघरा क्षेत्र से आते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो मोहित यादव का जिलाध्यक्ष बनने के बाद से बेगूसराय राजद में तनवीर युग की शुरुआत और वर्तमान में साहेबपुरकमाल विधायक व पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव युग का अंत मान रहे हैं।बेगूसराय के सात विधानसभा सीट में से बखरी तेघरा और साहेबपुरकमाल सीट पर राजद का कब्जा है वही 2019 लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन तीसरे स्थान रहे थे।