बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार ने बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध का किया हवाई सर्वेक्षण, बसही बांध पर पूर्व मंत्री मंजू वर्मा रही मौजूद

डेस्क : बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी तटबन्ध के संवेदनशील स्थानों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा प्रखंड क्षेत्र के बसही बांध पर मौजूद रही। बताते चलें कि इस स्थान पर वर्ष 2007 में बांध के टूटने से क्षेत्र में जान माल का भारी नुकसान हुआ था। तबसे यह स्थान बाढ़ के दृष्टीकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है।

पूर्व मंत्री नें बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थानों यथा प्रखंड क्षेत्र के आकोपुर, बसही एवं खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर तथा फफौत आदि पर विशेष बचाव कार्य अलग से चलाने के लिए सीएम से गुहार लगायी थी। तब से विभाग द्वारा इस स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को सीएम द्वारा इस संवेदनशील स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम तय हुआ तो इस दौरान पूर्व मंत्री भी बसही बांध पर स्वयं उपस्थित रही। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात कर उन्हें विशेष जरूरत वाले स्थानों पर तेजी से बाढ़ निरोधात्मक कार्य चलाने को कहा है।

बताया कि सरकार प्रदेश में बाढ़ की रोकथाम के लिए हमेशा से सतर्क रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि हमें भयभीत होने बदले सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान जदयू के अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन वर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष महेश कुशवाहा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।