Google Map ने बदला बेगूसराय से मुंगेर जाने का नया रास्ता, अब कम दूरी और कम समय में पहुंचेंगे लोग..

डेस्क : मुंगेर रेल सह सड़क पुल यानी श्री कृष्ण सेतु का शुक्रवार (11 फरवरी) को उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद से श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। ऐसे में अब बेगूसराय से मुंगेर, जमालपुर जाने का रास्ता गूगल ने भी अपडेट कर दिया है।

पहले जहां लोगों को मुंगेर, जमालपुर जाने के लिए  राजेंद्र सेतु, लखीसराय होते हुए जाना पड़ता था, जिसकी दूरी लगभग 100 किलोमीटर (KM) से भी अधिक होती है, और यात्रा करने में 2 घंटे से भी अधिक समय लगते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, बेगूसराय रेलवे स्टेशन से मुंगेर की दूरी 50 किलोमीटर (KM) रह गई है, जो महज डेढ़ घंटे में यात्रा पूरा हो सकेगा। वो भी बिना भारी-भरकम जाम में फंसे हुए….. मालूम हो की श्रीकृष्ण सेतु का 70 प्रतिशत हिस्सा मुंगेर जिले के अधीन और 30 प्रतिशत हिस्सा बेगूसराय जिले के अधीन आता है। 

यह सेतु चालू हो जाने से ना सिर्फ लोगों को फायदा होगा बल्कि व्यापारियों को इसका सीधा लाभ होगा, अब बेगूसराय मार्केट और मुंगेर शहर की कनेक्टिविटी एक साथ हो जाएगी। जबकि, यातायात में भी लोगों को काफी सहूलियत होगी।