Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने कहा- ‘PM मोदी ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को..’
    Begusarai News

    बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने कहा- ‘PM मोदी ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को..’

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबNovember 24, 2024 5:24 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    begusarai news
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय। राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के कौस्तुभ जयंती समारोह को उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को पूरे विश्व स्तर पर जीवित करने का काम किया है। उनके आने से आयुर्वेद को राष्ट्रीय स्तर ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

    हाथी कमीशन की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कहा की आयुष मंत्रालय ने औषधियों के पैकेजिंग का मानक तय किए है और आयुर्वेद भी नए मानकों के अनुसार खरा उतरने के लिए तैयार हो रहा है । उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सकों का आहवान किया कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात मुफ्त चिकित्सा करने का काम करें। जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। आयुर्वेद की चिकित्सा शाश्वत चिकित्सा है इसमें कठिन से कठिन रोगों का इलाज संभव हो सकता है ।

    उन्होंने कहा कि मैं भी पिछले दिनों 15 दिन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद में रहकर अपनी चिकित्सा कराया है ।और मैंने वहां देखा है कि आयुर्वेद की चिकित्सा के साथ-साथ शल्य क्रिया और दूसरे तरह की तमाम आधुनिक प्रक्रियाओं का भी सहारा लिया जाता है।

    उन्होंने आयुर्वेद कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि वह जब नए भवन में जाएंगे तो पुराने भवन के विकास से संबंधित एक प्रस्ताव तैयार करके यहां के मंत्री विधायक और उन्हें भी दें, जिस पर समग्र विचार करके पुराने भवन की रूपरेखा ताकि जाएगी।

    कौस्तुभ जयंती को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंदन सिंह ने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र में नया आयुर्वेद भवन 257 करोड़ की लागत से बन रहा है मैं केंद्रीय मंत्री से मांग करता हूं कि वह पुराने आयुर्वेद भवन को रिटेंशन सेंटर या विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव दें। उन्होंने आगत अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देश से आए हुए पूर्ववर्ती छात्रों का मैं आभार व्यक्त करता हूं और मुझसे जो भी बन पड़ेगा आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए मैं करूंगा।

    बिहार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने भी आशीर्वचन दिया। समारोह को संबोधित करते हुए आयुष विभाग के निदेशक डॉ राजेश्वर सिंह ने सरकार द्वारा किए जा रहे आयुष के कार्यों की चर्चा की।

    राज्य आयु समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना की गई है तथा 1600 से ज्यादा आयुर्वेद चिकित्सकों की बहाली का विज्ञापन निकाला गया है। इसके पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने आयुर्वेद महाविद्यालय के विकास की चर्चा करते हुए अतिथियों से महाविद्यालय में चल रहे फैलियर यूनिट को बचाने के लिए अपील की। समारोह के आयोजक सचिव डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने आगत अतिथियों के सम्मुख महाविद्यालय के विकास का इतिहास रखा।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के 9 पूर्ववर्ती छात्रों एवं जिले के दो गणमान्य चिकित्सक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से केंद्रीय मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। जिनको सम्मानित किया गया उनमें है पूर्व प्राचार्य डॉ उमाशंकर चतुर्वेदी, डॉक्टर भूदेव सिंह ,डॉ विनोद पाठक ,डॉ सी बी झा, डॉ बी के द्विवेदी ,डॉक्टर दिनेश्वर प्रसाद ,डॉक्टर जे के सिंह डॉक्टर सीडी प्रसाद तथा डॉ एके मिश्रा। जिले के दो प्रमुख चिकित्सकों डॉ एम एन राय एवं डॉक्टर एस के लाल को आयुर्वेद के चिकित्सा मैं प्रभावी भूमिका निभाने के लिए के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया । समारोह का संचालन संचालन सफलतापूर्वक डॉ मुन्ना कुमार के द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय से निकले हुए कुछ पूर्ववर्ती छात्रों जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कपिलेश्वर साहू ,पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ,पूर्व उप निदेशक अर्जुन सिंह ,डॉक्टर हरिहर सिंह डॉ उमेश साहू एवं आयुर्वेद महाविद्यालय पटना के सह प्राध्यापक दिनेश कुमार यादव को सम्मानित किया गया महाविद्यालय के 27 प्राध्यापकों को एवं चिकित्सकों को धनवंतरि सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें डॉक्टर किश्वर सुल्ताना, डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉक्टर रामसागर दास डॉक्टर शशिकांत चतुर्वेदी ,डॉक्टर गार्गी प्रसाद शुक्ला, डॉक्टर अखिलेश जायसवाल, अखिलेश कुमार सिंह ,डॉक्टर भानु प्रताप राय, डॉक्टर इंदु कुमारी ,डॉ मुरली मनोहर पांडे, डॉक्टर शंभू कुमार डॉक्टर नंद कुमार साहनी ,डॉ विजेंद्र कुमार डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर सुल्ताना परवीन ,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ,डॉ राम नंदन सहनी ,डॉक्टर आनंद मिश्रा, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ,डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर मुन्ना कुमार, डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ,डॉक्टर लाल कौशल कुमार, डॉक्टर ओमप्रकाश द्विवेदी को धनवंतरि सम्मान से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHero Splendor से कई गुना बेहतर है Honda का ये सस्ती Bike, इतनी है कीमत..
    Next Article यहां कौड़ियों के भाव में मिल रही पुरानी गाड़ी, 200 में साइकिल, 3000 रुपये में बाइक! जानें-
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.