बेगूसराय में बाढ़ की पानी में झंडोतोलन , स्वतंत्रता दिवस को लेकर पानी में भी नहीं डिगे लोग फहराया तिरंगा

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में एक बड़ा हिस्सा गंगा नदी में आये बाढ़ की चपेट में है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव में झंडोतोलन करने को लेकर बाढ़ की पानी मे देशभक्ति उफनता रहा । जिले में बाढ़ के बीच कई ऐसी तस्वीर आई है। जिसमें पानी में खड़े होकर झंडा फहराया जा रहा है।

देश में स्वतंत्रता दिवस पर अनोखे-अनोखे तरीके से राष्ट्रभक्ति का पेशकश करने का नजारा मिलता है। अनोखे और अद्भुत तरीको से राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन करने में युवाओं का अहम रोल होता है। कुछ ऐसा ही नजारा बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल अंतर्गत मसुदनपुर दियारा हाई स्कूल में देखने को मिला। जहां, गंगा नदी के उफ़नती धारा के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया। गंगा के धारा में लगभग 8 फिट गहरे पानी के बीच 15 फिट लंबा तिरंगा फहरा कर अनोखा राष्ट्र भक्ति को प्रदर्शित किया है।