बेगूसराय में NH 31 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर में पांच की गई जान

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय के लाखो ओपी क्षेत्र से आ रही है। जहां बेगूसराय NH 31 पर शनिवार देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की जान घटनास्थल पर ही चली गयी वहीं एक अन्य व्यक्ति की जान इलाज के दौरान चले जाने की बात सामने आ रही है।

हालांकि आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्कॉर्पियो में श्राद्ध क्रम में हो रहे भोज के लिये दही ख़रीदकर ले जाया जा रहा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मिली जानकारी के अनुसार लाखो ओपी के आजादनगर कासिम पुर में हो रहे श्राद्ध के भोज में दही खत्म हो गया जिसके बाद भोज कर रहे स्वजन ,मुफसिल थाना के राजोरा से दही लाकर वापस लाखो थाना के आज़ाद नगर कासिमपुर आ रहे थे। लेकिन लौटने के क्रम में जोरदार हादसा हुआ।

उक्त हादसे में मृतक चीकू कुमार के पिता का श्राद्ध कार्यक्रम हो रहा था। मृतक की पहचान चीकू कुमार पे0 कपिलदेव ,पंकज कुमार पे0 निरंजन राय,घर लाखो ,बमबम महतो दहिया भगवान पुर थाना के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।