बेगूसराय : बेगूसराय में हो रहे लगातार बारिश से लोग बेहाल हैं। जिसके कारण लॉक डाउन का व्यापक असर सड़कों पर देखा गया, हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को को घरों में कैद कर दिया। सम्पूर्ण बाजार, एस एच 55 सहित अन्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया।
हालांकि एक्के दुक्के लोग जरूरत के काम से घरों से निकलते रहे। सड़क पर निकलने बाले लोगों में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता देखी जा रही है। अधिकाशतः लोग मास्क लगा कर निकल रहे हैं।